Gallery · वचन कार्ड
अक्टूबर 2026 के वचन Hindi Bible verses of the day, October 2026

आज का वचन
“
मेरा जूआ अपने ऊपर उठा लो; और मुझ से सीखो; क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूं: और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।
— मत्ती 11:29
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
— मत्ती 11:28
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
हे मनुष्य, वह तुझे बता चुका है कि अच्छा क्या है; और यहोवा तुझ से इसे छोड़ और क्या चाहता है, कि तू न्याय से काम करे, और कृपा से प्रीति रखे, और अपने परमेश्वर के साथ नम्रता से चले?
— मीका 6:8
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
उन बातों के बाद मैं सब प्राणियों पर अपना आत्मा उण्डेलूंगा; तुम्हारे बेटे-बेटियां भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे पुरनिये स्वप्न देखेंगे, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे।
— योएल 2:28
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
अपने वस्त्र नहीं, अपने मन ही को फाड़ कर अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फिरो; क्योंकि वह अनुग्रहकारी, दयालु, विलम्ब से क्रोध करने वाला, करूणानिधान और दु:ख देकर पछतानेहारा है।
— योएल 2:13
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
आओ, हम ज्ञान ढूंढ़े, वरन यहोवा का ज्ञान प्राप्त करने के लिये यत्न भी करें; क्योंकि यहोवा का प्रगट होना भोर का सा निश्चित है; वह वर्षा की नाईं हमारे ऊपर आएगा, वरन बरसात के अन्त की वर्षा के समान जिस से भूमि सिंचती है॥
— होशे 6:3
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
तब सिखाने वालों की चमक आकाशमण्डल की सी होगी, और जो बहुतों को धर्मी बनाते हैं, वे सर्वदा की नाईं प्रकाशमान रहेंगे।
— दानिय्येल 12:3
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
मैं तुम को नया मन दूंगा, और तुम्हारे भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूंगा; और तुम्हारी देह में से पत्थर का हृदय निकाल कर तुम को मांस का हृदय दूंगा।
— यहेजकेल 36:26
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
यहोवा से उद्धार पाने की आशा रख कर चुपचाप रहना भला है।
— विलापगीत 3:26
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है।
— विलापगीत 3:25
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है।
— विलापगीत 3:23
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरुणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है।
— विलापगीत 3:22
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
अब बीती हुई घटनाओं का स्मरण मत करो, न प्राचीनकाल की बातों पर मन लगाओ। देखो, मैं एक नई बात करता हूं; वह अभी प्रगट होगी, क्या तुम उस से अनजान रहोगे? मैं जंगल में एक मार्ग बनाऊंगा और निर्जल देश में नदियां बहाऊंगा।
— यशायाह 43:18-19
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
जब तू जल में हो कर जाए, मैं तेरे संग संग रहूंगा और जब तू नदियों में हो कर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेंगी; जब तू आग में चले तब तुझे आंच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी।
— यशायाह 43:2
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
हे इस्राएल तेरा रचने वाला और हे याकूब तेरा सृजनहार यहोवा अब यों कहता है, मत डर, क्योंकि मैं ने तुझे छुड़ा लिया है; मैं ने तुझे नाम ले कर बुलाया है, तू मेरा ही है।
— यशायाह 43:1
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा, तेरा दहिना हाथ पकड़कर कहूंगा, मत डर, मैं तेरी सहायता करूंगा॥
— यशायाह 41:13
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हूं, इधर उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हूं; मैं तुझे दृढ़ करूंगा और तेरी सहायता करूंगा, अपने धर्ममय दाहिने हाथ से मैं तुझे सम्हाले रहूंगा॥
— यशायाह 41:10
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों की नाईं उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे॥
— यशायाह 40:31
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ देता है।
— यशायाह 40:29
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदैव अटल रहेगा॥
— यशायाह 40:8
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
घबराने वालों से कहो, हियाव बान्धो, मत डरो! देखो, तुम्हारा परमेश्वर पलटा लेने और प्रतिफल देने को आ रहा है। हां, परमेश्वर आकर तुम्हारा उद्धार करेगा॥
— यशायाह 35:4
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
यहोवा पर सदा भरोसा रख, क्योंकि प्रभु यहोवा सनातन चट्टान है।
— यशायाह 26:4
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
मन भावने वचन मधु भरे छते की नाईं प्राणों को मीठे लगते, और हड्डियों को हरी-भरी करते हैं।
— नीतिवचन 16:24
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
विनाश से पहिले गर्व, और ठोकर खाने से पहिले घमण्ड होता है।
— नीतिवचन 16:18
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
मनुष्य मन में अपने मार्ग पर विचार करता है, परन्तु यहोवा ही उसके पैरों को स्थिर करता है।
— नीतिवचन 16:9
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
अपने कामों को यहोवा पर डाल दे, इस से तेरी कल्पनाएं सिद्ध होंगी।
— नीतिवचन 16:3
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
कोमल उत्तर सुनने से जलजलाहट ठण्डी होती है, परन्तु कटुवचन से क्रोध धधक उठता है।
— नीतिवचन 15:1
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
उदास मन दब जाता है, परन्तु भली बात से वह आनन्दित होता है।
— नीतिवचन 12:25
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
उदार प्राणी हृष्ट पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।
— नीतिवचन 11:25
yeshuvachan.com
ये कार्ड · About these cards
हर कार्ड उस दिन का वचन है, जैसा यीशु वचन ऐप उसे दिखाता है: फ़ोटो पर हिंदी में वचन, या उस दिन के लिए तैयार किया गया पूरा कार्ड। किसी भी दिन को खोलकर वचन हिंदी और Hinglish में पढ़ें, और WhatsApp पर भेजें।
Each card is that day's Hindi Bible verse as the Yeshu Vachan app shows it: the verse on a photo backdrop, or a finished card prepared for that day. Open any day to read the verse in Hindi and Hinglish and to share it. The full list of verses in the rotation is also on this site.