Gallery · वचन कार्ड
सितंबर 2026 के वचन Hindi Bible verses of the day, September 2026

आज का वचन
“
तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, और सारे जीव, और सारी शक्ति के साथ प्रेम रखना।
— व्यवस्थाविवरण 6:5
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
कि हे हमारे प्रभु, और परमेश्वर, तू ही महिमा, और आदर, और सामर्थ के योग्य है; क्योंकि तू ही ने सब वस्तुएं सृजीं और वे तेरी ही इच्छा से थीं, और सृजी गईं॥
— प्रकाशितवाक्य 4:11
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूं; यदि कोई मेरा शब्द सुन कर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आ कर उसके साथ भोजन करूंगा, और वह मेरे साथ।
— प्रकाशितवाक्य 3:20
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
प्रभु परमेश्वर वह जो है, और जो था, और जो आने वाला है; जो सर्वशक्तिमान है: यह कहता है, कि मैं ही अल्फा और ओमेगा हूं॥
— प्रकाशितवाक्य 1:8
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
अब जो तुम्हें ठोकर खाने से बचा सकता है, और अपनी महिमा की भरपूरी के साम्हने मगन और निर्दोष करके खड़ा कर सकता है। उस अद्वैत परमेश्वर हमारे उद्धारकर्ता की महिमा, और गौरव, और पराक्रम, और अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जैसा सनातन काल से है, अब भी हो और युगानुयुग रहे। आमीन॥
— यहूदा 1:24-25
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
और हमें उसके साम्हने जो हियाव होता है, वह यह है; कि यदि हम उस की इच्छा के अनुसार कुछ मांगते हैं, तो हमारी सुनता है।
— 1 यूहन्ना 5:14
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है, और वह विजय जिस से संसार पर जय प्राप्त होती है हमारा विश्वास है।
— 1 यूहन्ना 5:4
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
हम इसलिये प्रेम करते हैं, कि पहिले उस ने हम से प्रेम किया।
— 1 यूहन्ना 4:19
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
प्रेम में भय नहीं होता, वरन सिद्ध प्रेम भय को दूर कर देता है, क्योंकि भय से कष्ट होता है, और जो भय करता है, वह प्रेम में सिद्ध नहीं हुआ।
— 1 यूहन्ना 4:18
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
और जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है, उस को हम जान गए, और हमें उस की प्रतीति है; परमेश्वर प्रेम है: जो प्रेम में बना रहता है, वह परमेश्वर में बना रहता है; और परमेश्वर उस में बना रहता है।
— 1 यूहन्ना 4:16
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
जो प्रेम नहीं रखता, वह परमेश्वर को नहीं जानता है, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।
— 1 यूहन्ना 4:8
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है।
— 2 तीमुथियुस 4:7
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
हर एक पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए॥
— 2 तीमुथियुस 3:16-17
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
अपने आप को परमेश्वर का ग्रहणयोग्य और ऐसा काम करने वाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्ज़ित होने न पाए, और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो।
— 2 तीमुथियुस 2:15
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं पर सामर्थ, और प्रेम, और संयम की आत्मा दी है।
— 2 तीमुथियुस 1:7
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
विश्वास की अच्छी कुश्ती लड़; और उस अनन्त जीवन को धर ले, जिस के लिये तू बुलाया, गया, और बहुत गवाहों के साम्हने अच्छा अंगीकार किया था।
— 1 तीमुथियुस 6:12
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
कोई तेरी जवानी को तुच्छ न समझने पाए; पर वचन, और चाल चलन, और प्रेम, और विश्वास, और पवित्रता में विश्वासियों के लिये आदर्श बन जा।
— 1 तीमुथियुस 4:12
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है, कि मसीह यीशु पापियों का उद्धार करने के लिये जगत में आया, जिन में सब से बड़ा मैं हूं।
— 1 तीमुथियुस 1:15
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
हर बात में धन्यवाद करो: क्योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यही इच्छा है।
— 1 थिस्सलुनीकियों 5:18
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
निरन्तर प्रार्थना मे लगे रहो।
— 1 थिस्सलुनीकियों 5:17
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
सदा आनन्दित रहो।
— 1 थिस्सलुनीकियों 5:16
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो।
— गलातियों 6:2
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
पर आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, मेल, धीरज, और कृपा, भलाई, विश्वास, नम्रता, और संयम हैं; ऐसे ऐसे कामों के विरोध में कोई भी व्यवस्था नहीं।
— गलातियों 5:22-23
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
मसीह ने स्वतंत्रता के लिये हमें स्वतंत्र किया है; सो इसी में स्थिर रहो, और दासत्व के जूए में फिर से न जुतो॥
— गलातियों 5:1
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूं, और अब मैं जीवित न रहा, पर मसीह मुझ में जीवित है: और मैं शरीर में अब जो जीवित हूं तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं, जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिस ने मुझ से प्रेम किया, और मेरे लिये अपने आप को दे दिया।
— गलातियों 2:20
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
और उस ने मुझ से कहा, मेरा अनुग्रह तेरे लिये बहुत है; क्योंकि मेरी सामर्थ निर्बलता में सिद्ध होती है; इसलिये मैं बड़े आनन्द से अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा, कि मसीह की सामर्थ मुझ पर छाया करती रहे।
— 2 कुरिन्थियों 12:9
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे न कुढ़ कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देने वाले से प्रेम रखता है।
— 2 कुरिन्थियों 9:7
yeshuvachan.com

आज का वचन
“
जो पाप से अज्ञात था, उसी को उस ने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में होकर परमेश्वर की धार्मिकता बन जाएं॥
— 2 कुरिन्थियों 5:21
yeshuvachan.com
ये कार्ड · About these cards
हर कार्ड उस दिन का वचन है, जैसा यीशु वचन ऐप उसे दिखाता है: फ़ोटो पर हिंदी में वचन, या उस दिन के लिए तैयार किया गया पूरा कार्ड। किसी भी दिन को खोलकर वचन हिंदी और Hinglish में पढ़ें, और WhatsApp पर भेजें।
Each card is that day's Hindi Bible verse as the Yeshu Vachan app shows it: the verse on a photo backdrop, or a finished card prepared for that day. Open any day to read the verse in Hindi and Hinglish and to share it. The full list of verses in the rotation is also on this site.